Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 2620 रुपये नीचे आया है। राजधानी दिल्ली में कीमत घटकर 123150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो एक सप्ताह में यह 2400 रुपये सस्ता हुआ है। देश के 10 बड़े शहरों में 2 नवंबर को गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं...
