Gold Price Today: सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, चांदी भी टूटी; ये हैं लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today in India: मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 125070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 114690 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। सोने की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक और ग्लोबल, दोनों तरह के फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं

अपडेटेड Oct 13, 2025 पर 7:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
24 कैरेट के साथ-साथ 22 कैरेट गोल्ड के भाव में भी कमी आई है।

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में सोमवार, 13 अक्टूबर को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दिख रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का दाम कम होकर 125220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट गोल्ड के भाव में भी कमी आई है। साथ ही चांदी का दाम भी गिरा है। आइए जानते हैं सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट...

दिल्ली में कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 125220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 114790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 114640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 125070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव

इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 123850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 113540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 114690 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 125120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 113390 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 123700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold vs equity vs property: सोना, स्टॉक मार्केट या प्रॉपर्टी... 10 साल में किसने दिया सबसे तगड़ा रिटर्न?

चांदी कितना टूटी

सोने की तरह ही चांदी की कीमतें भी गिरी हैं। 13 अक्टूबर को चांदी का रिटेल भाव घटकर 1,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर गया है। एक सप्ताह में कीमत में 25000 रुपये का बंपर उछाल दिखा। सितंबर महीने में चांदी का भाव 19.4 प्रतिशत बढ़ा। इंदौर के सराफा बाजार में शनिवार, 11 अक्टूबर को चांदी की कीमत 166000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।