Gold Price Today: सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता, निवेशक कर रहे प्रॉफिट बुकिंग; 10 बड़े शहरों में इतना रह गया भाव

Gold Rate Today in India: सोने की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक और ग्लोबल, दोनों फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं। वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 108640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली में 22 कैरेट का भाव 108790 रुपये प्रति 10 ग्राम है

अपडेटेड Oct 04, 2025 पर 7:38 AM
प्रॉफिट बुकिंग और डॉलर में रिकवरी से सोने की खरीद की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है।

Gold Rate Today: सोने की कीमत में शनिवार, 4 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन गिरावट है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का प्राइस 118670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शारदीय नवरात्र शुरू होने से लेकर दशहरे तक सोने की कीमतें लगातार बढ़ी थीं और लगभग रोज नया रिकॉर्ड हाई क्रिएट हुआ था। इसके पीछे अहम फैक्टर्स थे- भारत के अंदर फेस्टिव डिमांड, घरेलू शेयर बाजारों की निराशा, अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद, अमेरिकी शटडाउन और कमजोर डॉलर। अमेरिका से कमजोर श्रम आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बल दिया।

लेकिन अब प्रॉफिट बुकिंग और डॉलर में रिकवरी से सोने की खरीद की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है। देश में वायदा बाजार के साथ-साथ सराफा बाजार में भी सोने का भाव गिरा है। देश के 10 बड़े शहरों में सोने का लेटेस्ट रेट कितना है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में कीमत


दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 118670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 108790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 108640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 118520 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव

इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 118670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 108790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 108640 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 118570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 108640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 118520 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Bank Holiday October: क्या आप भी इस दिन जा रहे हैं बैंक तो पहले ये लिस्ट कर लें चेक, नहीं तो लौटना पड़ेगा खाली हाथ

चांदी में भी गिरावट

सोने की तरह चांदी के भाव में भी गिरावट है। 4 अक्टूबर को यह 100 रुपये गिरकर 1,51,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। दिल्ली के सराफा बाजार में 3 अक्टूबर को चांदी का भाव 500 रुपये गिरकर 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। कीमतों में बढ़ोतरी के मामले में चांदी ने सितंबर में सोने को पीछे छोड़ दिया। बीते महीने चांदी का भाव 19.4 प्रतिशत बढ़ा, जबकि इस दौरान सोने की कीमत में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। चांदी निवेश का तो अच्छा विकल्प है ही, साथ ही इसकी इंडस्ट्रियल डिमांड भी है। कुल मांग में इंडस्ट्रियल खपत की हिस्सेदारी 60-70 प्रतिशत तक है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।