Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी बनी हुई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 7040 रुपये मजबूत हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 6450 रुपये बढ़ा है। वर्तमान की कीमत की बात करें तो 28 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 141370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। मुंबई में कीमत 141220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के नए पीक पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट...
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 141370 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 129600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 129450 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 141220 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 141220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 129450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
इस साल घरेलू बाजार में अब तक सोना 80.24 प्रतिशत मजबूत हुआ है। आगे और तेजी की उम्मीद है। कई एनालिस्ट्स ने अगले साल भी गोल्ड में तेजी जारी रहने का अनुमान जताया है। गोल्डमैन सैक्स ने अगले साल दिसंबर तक गोल्ड के 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाने का अनुमान जताया है।
चांदी में वीकली बेसिस पर बंपर तेजी दर्ज की गई है। एक सप्ताह में भाव 37000 रुपये चढ़ा है। 28 दिसंबर को चांदी की कीमत 251000 रुपये प्रति किलोग्राम है। इस साल घरेलू बाजार में अब तक चांदी की कीमतों में 163.5 प्रतिशत की तेजी आई है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 75.63 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। मजबूत औद्योगिक मांग, सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी और ग्लोबल सप्लाई में लगातार कमी इसके पीछे अहम कारण हैं।