Gold Rate Today In India: आज गुरुवार 29 अगस्त 2024 को सोने के भाव में थोड़ी तेजी आई। देश में 24 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 300 रुपये तक की तेजी आई है। 10 ग्राम सोने का भाव 73,400 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 67,300 रुपये है। हालांंकि, बीते चार दिनों में गोल्ड का रेट करीब 1000 रुपये तक कम हुआ है लेकिन आज गिरावट पर रोक लग गई। सिल्वर का रेट आज 88,400 रुपये पर है। यहां जान लें कि देश के 13 बड़े शहरों में आज गोल्ड रेट क्या रहा?
