Gold Rate Today In India: क्या आप भी सोने में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं? ये गोल्ड में निवेश करने का बेस्ट टाइम है। बीते सालों का ट्रेंड पर नजर डाले तो नवरात्रि, दिवाली जैसे त्योहार आने पर सोने का भाव चढ़ा ही है। अभी गोल्ड में लगातार चार दिन से गिरावट आ रही है। आज भी सोने में मामूली गिरावट आई। ऐसे में देखा जाए तो ये गोल्ड खरीदने का बेस्ट टाइम है क्योंकि इसके बाद त्योहार आने पर गोल्ड का भाव लोकल डिमांड बढ़ने पर चढ़ जाएगा। यहां जान लें कि देश के 13 बड़े शहरों में आज गोल्ड रेट क्या रहा?
