Gold Silver Price Today: आज आठ राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीट के लिए मतदान होने हैं। चुनाव उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और चंडीगढ़ में हैं। महीने के पहले दिन और आखिरी चरण के चुनाव के दिन 1 जून को सोने के भाव लगभग फ्लैट हैं। दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 72,750 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का रेट 95,400 रुपये पर ट्रेड कर रही है। चांदी के भाव में में 100 रुपये की गिरावट आज आई है। कल चांदी का रेट 95,500 रुपये था। आइए जानते हैं देश के बड़े शहरों में सोने का रिटेल भाव क्या रहा।
