Get App

Gold Price Today: दशहरे के दिन सोना हुआ महंगा, जानिए अपने शहर में सोने-चांदी के नए रेट

Gold Rate in India: देश भर में सोने-चांदी की कीमतो में बढ़ोतरी देखने को मिली है। करवा चौथ से पहले इसके दाम और ज्यादा बढ़ सकते हैं। कल के मुकाबले आज (12 अक्टूबर 2024) सोना महंगा हो गया है। देश में आज (12 अक्टूबर) 22 कैरेट सोने के भाव 70,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं 24 कैरेट सोने के भाव 77,410 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 12, 2024 पर 8:16 AM
Gold Price Today: दशहरे के दिन सोना हुआ महंगा, जानिए अपने शहर में सोने-चांदी के नए रेट
Gold Price: उत्तर प्रदेश के नोएडा में 18 कैरेट सोने की कीमत 58,180 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं 22 कैरेट के दाम 71,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भारत में सोने और चांदी के आभूषणों को खरीदना एक तरह की परंपरा भी मानी जाती है। घर में शादी हो या कोई खास त्योहार हो। कई लोग सोने-चांदी के आभूषणों को खरीदारी करते हैं। वैसे भी आज दशहरे (12 अक्टूबर) का दिन है। इस दिन भी बहुत से लोग वाहन, सोना चांदी खरीदना शुभ मानते हैं। वहीं त्योहारी सीजन में गोल्ड-सिल्वर खरीदने की मांग भी काफी बढ़ जाती है। इस बीच आज (12 अक्टूबर 2024) सोने के दाम में उछाल देखने को मिला है। आने वाले दिनों में यह और ज्यादा महंगा हो सकता है। इसकी वजह ये है कि करवा चौथ (Karva Chauth), दिवाली (Diwali) और धनतेरस (Dhanteras) जैसे खास त्योहार आ रहे हैं। इस दौरान कई महिलाएं सोना-चांदी खरीदती हैं।

भारत में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना महंगा हो गया है। आज (12 अक्टूबर 2024) 22 कैरेट सोन के दाम 70,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इसी तरह 24 कैरेट सोने के भाव आज 77,410 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम बढ़ सकते हैं। मौजूदा समय में सोने और चांदी के रेट आसमान छू रहे हैं।

जानिए अपने शहर में सोना-चांदी के रेट

दिल्ली में सोने का भाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें