Gold Price Today: सोने की कीमतों में लगातार आ रही तेजी को आज ब्रेक लग गया। सोने के भाव में मामूली गिरावट आई। हालांकि, चांदी की कीमत में आज भी तेजी आई। 23 अक्टूबर को सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 100 रुपये तक की गिरावट आई है। आज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर सहित उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 79,700 रुपये के आसपास है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 72,900 रुपये के स्तर पर है। वहीं, सिल्वर 1,02,100 रुपये पर कारोबार कर रही है। यहां जानें क्या दिवाली तक और सस्ता होगा गोल्ड।
