Gold Price Today: सोने के दाम में लगी आग, दिवाली से पहले 80000 के पार, जानें अपने शहर में भाव

Gold Rate in India: दिवाली से पहले सोने के दाम से तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम 73,600 रुपये हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 80,290 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं एक दिन पहले इसके दाम 79,590 रुपये प्रति 10 ग्राम थे

अपडेटेड Oct 27, 2024 पर 10:41 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price: बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 73,600 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 80,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश भर में सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। भारत में पिछले 24 घंटों में 24 कैरेट सोने की कीमत में 710 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 27 अक्टूबर 2024 को 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 80,290 रुपये है। जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 73,600 रुपये है। बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

बता दें कि भारत में सदियों से सोनी की मांग रही है। भारतीयों के लिए यह सिर्फ एक धातु नहीं है। बल्कि एक परंपरा के तहत इसे समृद्धि और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। भारतीयों के लिए सोना-चांदी, शादी, समारोह जैसे तमाम जगह इसकी जरूरत पड़ती है।

दिल्ली में सोने का भाव


देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (27 अक्टूबर 2024) 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 73,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 80,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 73,650 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 80,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मौजूदा समय में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 73,600 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 80,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

बेंगलुरु में आज सोने का भाव

मौजूदा समय में बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 73,600 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 80,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में आज सोने का भाव

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 73,600 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 80,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

नोएडा में सोने के भाव

उत्तर प्रदेश के नोएडा में 18 कैरेट सोने की कीमत 60,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं 22 कैरेट के दाम 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट के सोने दाम 80,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

चांदी के दाम

चेन्नई में 1 किलो चांदी की कीमत 1,07,00 रुपये हैं। वहीं मुंबई में 98,000 रुपये, दिल्ली में 98,000 रुपये, कोलकाता में 98,000 रुपये और बेंगलुरु में 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।

Gold Price Today: आज 26 अक्टूबर को सोना हुआ महंगा, अब इस हाई पर है 10 ग्राम का भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।