Gold Rate In India: आज 10 अक्टूबर को भारत में सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन बड़ी गिरावट देखी गई है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत में 800 रुपये तक की कमी आई है। देश प्रमुख शहरों में सोने के दामों में यह गिरावट त्योहारों के सीजन के बावजूद दर्ज की गई है, जो निवेशकों के लिए काफी अहम मानी जा रही है। ज्यादातर लोग नवरात्रि के शुभ समय में सोना खरीदते हैं, ऐसे में सोना सस्ता होना उन्हें काफी राहत देगा।
