Get App

दुबई में सोने के भाव में आई गिरावट, जानिए UAE में क्या है लेटेस्ट रेट

दुबई में सोने की कीमतें सोमवार 10 अप्रैल को सुबह के कारोबारी के दौरान 58 दिरहम प्रति औंस से अधिक गिर गईं। दुबई में सोने का एक औंस 7,314.31 दिरहम या 1,62,304.54 रुपये पर नजर आया। दुबई और संयुक्त अरब अमीरात में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुताबिक ही चलती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 10, 2023 पर 5:41 PM
दुबई में सोने के भाव में आई गिरावट, जानिए UAE में क्या है लेटेस्ट रेट
दुबई और संयुक्त अरब अमीरात में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुताबिक ही चलती हैं।

Gold Rate in Dubai: दुबई में सोने की कीमतें सोमवार 10 अप्रैल को सुबह के कारोबार के दौरान 58 दिरहम प्रति औंस से अधिक गिर गईं। दुबई में सोने का एक औंस 7,314.31 दिरहम या 1,62,304.54 रुपये पर नजर आया। दुबई और संयुक्त अरब अमीरात में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुताबिक ही चलती हैं। आज हाजिर सोना 0.9 प्रतिशत फिसलकर 1,990.69 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। सोना वायदा भी 1 फीसदी टूटकर 2,006.30 डॉलर पर बंद हुआ। दुबई में सोने की कीमतें सभी किस्मों में बदलती हैं। कीमती धातु की सबसे शुद्ध किस्म, 24 कैरेट सोने के एक ग्राम की कीमत 1.75 दिरहम यानी भारतीय रुपये (INR) 38.83 गिर गई।

दुबई में ये रहे सोने के दाम

गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को सोने के दाम 241.25 दिरहम या 5,353.34 रुपये थे। 22 कैरेट सोने की कीमतें 2 दिरहम या 44.38 रुपये की गिरावट के साथ 223.50 दिरहम या 4,959.47 रुपये पर कारोबार कर रही थीं। 21 कैरेट सोने का एक ग्राम दिरहम 216.25 दिरहम या 4,798.59 रुपये पर कारोबार कर रहा है। 18 कैरेट की वैरायटी की समान मात्रा दिरहम 185.25 या 4,110.70 रुपये थी।

सिल्वर रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें