Gold Rate Today: आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलार 22 अप्रैल को सोने का रेट में बड़ी तेजी देखने को मिली। 22 कैरेट सोने का दाम पहली बार 90,000 रुपये के स्तर को पार कर गया। वहीं, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 98,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। सोने के दाम में कल की तुलना में आज 1000 रुपये तक की बढ़त दिख रही है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते टैरिफ वार के कारण सोना नए पीक लेवल के आसपास ट्रेड कर रहा है। चांदी का भाव एक बार फिर 1 लाख रुपये के स्तर को पार कर गया है। यहां जानें सोने-चांदी का आज मंगलवार 22 अप्रैल 2025 का रेट।
