Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार गिरावट का दौर जारी है। ईरान-इजरायल सीजफायर की खबरों के बीच सोने के दाम कम होने लगे हैं। आज 24 जून 2025 मंगलवार को 10 ग्राम सोने का भाव 100 रुपये तक सस्ता हुआ है। बड़े शहरों के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,600 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 92,000 रुपये के ऊपर बना हुआ है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी कल के भाव पर ही कारोबार कर ही है। जानें मंगलवार 24 जून 2025 का सोने-चांदी का भाव।
दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी में 24 जून 2025 को सोने का भाव
मंगलवार 24 जून को सोने की कीमतों में कल की तुलना में गिरावट आई है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 92,440 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,00,830 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 92,290 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,00,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे बड़े शहरों में सोने का भाव इसी रेट के आसपास बना हुआ है।
चांदी की कीमत - 24 जून 2025
चांदी का भाव आज 24 जून 2025 को 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ही बना हुआ है। चांदी कल के भाव पर ही कारोबार कर रही है। सिल्वर के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है। कई एक्सपर्ट का मानना है कि दिवाली तक चांदी का भाव 1,20,000 रुपये तक पहुंच सकता है। ऐसे में चांदी में निवेश करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
देश में कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे विदेशी बाजार में सोने की कीमत, रुपया और डॉलर की विनिमय दर, और सरकार द्वारा लगाया गया टैक्स। लेकिन भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि परंपरा और आस्था का भी प्रतीक है। शादी, दिवाली, धनतेरस जैसे त्योहारों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे समय लोगों की मांग बढ़ जाती है, जिससे सोने की कीमत भी अक्सर बढ़ जाती है।