Gold Rate Today: 2 महीने बाद सोना 1 लाख के पार, ये रहा सोमवार 16 जून का गोल्ड रेट

Gold Rate Today: आज देश में सोने के दाम 1 लाख रुपये के पार पहुंच गए हैं। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,01,600 रुपये में बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 93,200 रुपये के करीब है। ईरान-इजरायल युद्ध के कारण सोने की कीमत में तेजी आई है। चांदी भी महंगी हुई है, 1 किलो चांदी का रेट 1,09,900 रुपये है

अपडेटेड Jun 16, 2025 पर 10:25 AM
Gold Price Today: आज सोने का भाव 1 लाख रुपये के पार कर गया है।

Gold Rate Today: सोने के भाव में आग लग गई है। देश में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,000 रुपये के पार कारोबार कर रहा है। ईरान-इजरायल वॉर के कारण गोल्ड में जबरदस्त तेजी आई है। 2 महीने बाद गोल्ड सर्राफा बाजार में 1 लाख रुपये के स्तर को पार कर गया है। बीते शुक्रवार की तुलना में सोना 1,500 रुपये तक महंगा हो चुका है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान जैसे बड़े शहरों के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,600 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 93,200 रुपये के ऊपर बना हुआ है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। जानें सोमवार 16 जून 2025 का सोने-चांदी का भाव।

 

आज 16 जून 2025 को सोने का भाव 


सोमवार 16 जून को सोने की कीमतों में तेजी रही। 10 ग्राम  सोना 1,00,000 रुपये के पार कारोबार कर रहा है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 93,200 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,01,660 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 93,050 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,01,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे बड़े शहरों में सोने का भाव इसी रेट के आसपास बने हुए हैं।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 93,200 1,01,660
चेन्नई 93,050 1,01,510
मुंबई 93,050 1,01,510
कोलकाता 93,050 1,01,510
जयपुर 93,200 1,01,660
नोएडा 93,200 1,01,660
गाजियाबाद  93,200 1,01,660
लखनऊ 93,200 1,01,660
बंगलुरु 93,050 1,01,510
पटना 93,050 1,01,510

चांदी की कीमत - 16 जून 2025

चांदी का भाव आज 16 जून 2025 को 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी के भाव में करीबन 1000 रुपये तक बीते शुक्रवार की तुलना में आई है। कई एक्सपर्ट का मानना है कि दिवाली तक चांदी का भाव 1,20,000 रुपये तक पहुंच सकता है।

देश में कैसे तय होती हैं  सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई बातों पर टिकी होती है, जैसे दुनिया में सोना कितना महंगा है, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत क्या है, और सरकार ने उस पर कितना टैक्स लगाया है। लेकिन भारत में सोना सिर्फ पैसा कमाने का तरीका नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं का हिस्सा है। शादी-ब्याह, दिवाली, धनतेरस जैसे त्योहारों पर लोग ज्यादा सोना खरीदते हैं। जब इसकी मांग बढ़ती है, तो इसके दाम भी ऊपर चले जाते हैं।

Gold Rate Today: हरे निशान पर खुला सोना, ये रहा गुरुवार 12 जून को गोल्ड रेट

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।