Get App

Gold Rate Today: दिल्ली में रिकॉर्ड हाई पर सोना! अक्षय तृतीया से पहले लगातार महंगा हो रहा है गोल्ड

Gold Rate Today: गुरुवार को सोने की कीमत एक बार फिर बढ़ गई और यह 70 रुपये की तेजी के साथ 98,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। सर्राफा बाजार में ये बढ़त मजबूत ग्लोबल डिमांड यानी अंतरराष्ट्रीय मांग की वजह से देखने को मिली।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2025 पर 6:35 PM
Gold Rate Today: दिल्ली में रिकॉर्ड हाई पर सोना! अक्षय तृतीया से पहले लगातार महंगा हो रहा है गोल्ड
Gold Rate: सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 70 रुपये बढ़कर 98,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गई।

Gold Rate Today: गुरुवार को सोने की कीमत एक बार फिर बढ़ गई और यह 70 रुपये की तेजी के साथ 98,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। सर्राफा बाजार में ये बढ़त मजबूत ग्लोबल डिमांड यानी अंतरराष्ट्रीय मांग की वजह से देखने को मिली।

बुधवार को भी सोने की कीमत 1,650 रुपये की भारी तेजी के साथ 98,100 रुपये तक पहुंच गई थी, जो कि एक रिकॉर्ड था। 99.5% शुद्धता वाला सोना अब 70 रुपये बढ़कर 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इस समय सोना निवेश के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प बनता जा रहा है। लेकिन चांदी में गिरावट को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता – हो सकता है कि आने वाले दिनों में चांदी निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे दे।

क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत?

अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता का कहना है कि डॉलर की कमजोरी, अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक तनाव और वैश्विक मंदी की आशंकाओं ने सोने को फिर से सबसे सुरक्षित निवेश बना दिया है। उन्होंने कहा कि जब बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक शेयर और करेंसी से पैसा निकालकर सोने में लगाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें