Gold Rate Today: आज शुक्रवार 30 मई को सोने के भाव हरे निशान पर खुले। कल की तुलना में सोने का दाम में 400 रुपये तक बढ़त रही। 24 कैरेट सोने का भाव 97,400 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 89,300 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें आज गुरुवार 30 मई 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।
भारत में क्यों आ रही है सोने में लगातार गिरावट
सोने के दाम बढ़ने का प्रमुख कारण वैश्विक अस्थिरता और आर्थिक अनिश्चितता होती है। जब दुनिया में भू-राजनीतिक तनाव, युद्ध या मंदी जैसी परिस्थितियां होती हैं, तो निवेशक शेयर बाजार या अन्य जोखिम भरे विकल्पों से हटकर सोने में निवेश करना अधिक सुरक्षित मानते हैं। इसके अलावा डॉलर की कमजोरी, महंगाई दर में बढ़ोतरी और ब्याज दरों में कटौती भी सोने की कीमतों को ऊपर ले जाती है। जैसे-जैसे इन परिस्थितियों में उथल-पुथल बढ़ती है, सोने की मांग भी बढ़ जाती है, जिससे इसकी कीमतों में तेजी आती है।
देश के बड़े शहरों में सोने का भाव - 30 मई 2025
शुक्रवार 30 मई को सोना हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव में 350 रुपये की तेजी रही। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड रेट 400 रुपये तक महंगा हुआ है। दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का दाम 89,350 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,460 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,200 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने में करीबन 380 रुपये तक की बढ़त रही। यहां नीचे देश के बड़े शहरों का 22 और 24 कैरेट सोने का आज का भाव दिया गया है।
चांदी का आज का रेट - 30 मई 2025
शुक्रवार 30 मई 2025 को चांदी का भाव 99,900 रुपये रही।
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।