Gold Rate Today: आज देश में सोने के भाव में गिरावट आई है। कल की तुलना में आज गोल्ड का रेट 200 से 300 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुआ है। दक्षिण भारत के शहरों को छोड़कर देश के सभी शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 60,000 रुपये के नीचे आ गया है। एक किलो चांदी का रेट 75,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
