Gold Rate Today In India: शनिवार, 6 जुलाई को देश में सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत लुढ़ककर 73,230 रुपये पर और मुंबई में कीमत 73,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 73,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की बात करें तो दिल्ली में रिटेल भाव बढ़कर 93,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...
वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,990 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 73,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
6 जुलाई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 67,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 73,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 67,040 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 73,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
5 जुलाई को इंदौर के सराफा बाजार में सोने के भाव में 50 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 150 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई। इसके बाद सोने की औसत कीमत 72350 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की औसत कीमत 89300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) शनिवार और रविवार को बंद रहता है। मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से ताजा सौदों की खरीद किए जाने से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 189 रुपये या 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,556 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,371.90 डॉलर प्रति औंस हो गया।