Gold Rate Today In India: रविवार, 7 जुलाई को देश में सोने की कीमत में उछाल है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 73,950 रुपये पर और मुंबई में कीमत 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। कोलकाता में भी 24 कैरेट गोल्ड का भाव 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। चांदी की कीमत में भी तेजी है और दिल्ली में रिटेल भाव बढ़कर 94,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...
