Gold Rate Today: आज सोमवार 2 जून 2025 को सोने के भाव में तेजी रही। महीने की शुरुआत हरे निशा पर हुई है। बीते शुक्रवार की तुलना में सोने का दाम में 300 रुपये तक बढ़त रही। 24 कैरेट सोने का भाव 97,700 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 89,600 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें आज सोमवार 2 जून 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।
सोमवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली, जिसकी वजह दुनिया भर में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव माना जा रहा है। MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर भी सोने का भाव 0.4% बढ़कर ₹96,260 प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी 0.34% की तेजी के साथ ₹97,345 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 0.5% की तेजी के साथ $3,305.85 प्रति औंस पर पहुंच गया। एक्सपर्ट के मुताबिक कारोबार और राजनीतिक तनाव बढ़ने से निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं। डॉलर में गिरावट भी सोने की कीमतों को सहारा दे रही है।
देश के बड़े शहरों में सोने का भाव - 2 जून 2025
सोमवार 2 जून 2-25 को सोना हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव में 300 रुपये की तेजी रही। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड रेट 3200 रुपये तक महंगा हुआ है। दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का दाम 89,650 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,790 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,500 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां नीचे देश के बड़े शहरों का 22 और 24 कैरेट सोने का आज का भाव दिया गया है।
चांदी का आज का रेट - 2 जून 2025
सोमवार 2 जून को चांदी का भाव 1,00,00 रुपये पहुंच गया है। बीते शुक्रवार की तुलना में इसमें 100 रुपये की तेजी आई।
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
24 कैरेट सोना अपनी शुद्धता की वजह से हमेशा से प्रीमियम खरीदारों की पहली पसंद बना हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोना मजबूत होने के साथ-साथ गहनों के लिए बेस्ट माना जाता है। भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।