Get App

Gold Rate Today: आज सोमवार 5 मई को हरे निशान पर खुला सोना, जानिये गोल्ड रेट

Gold Rate Today: आज 5 मई 2025 को सोना 250 रुपये तक महंगा हुआ है। बीते एक हफ्ते में सोने के भाव में 3,500 रुपये तक की गिरावट आई है। हालांकि, आज हफ्ते की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सोने के भाव ने 22 अप्रैल को 1,00,000 रुपये के स्तर को छुआ था लेकिन उसके बाद से सोने के भाव में लगातार करेक्शन आ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2025 पर 10:03 AM
Gold Rate Today: आज सोमवार 5 मई को हरे निशान पर खुला सोना, जानिये गोल्ड रेट
Gold Rate: आज 5 मई को सोना हरे निशान पर खुला है।

Gold Rate Today: आज 5 मई 2025 को सोना 250 रुपये तक महंगा हुआ है। बीते एक हफ्ते में सोने के भाव में 3,500 रुपये तक की गिरावट आई है। हालांकि, आज हफ्ते की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सोने के भाव ने 22 अप्रैल को 1,00,000 रुपये के स्तर को छुआ था लेकिन उसके बाद से सोने के भाव में लगातार करेक्शन आ रहा है। आज सोमवार को 22 कैरेट सोने का दाम 87,750 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 95,800 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चांदी  1 लाख रुपये के भाव के नीचे आ गई है। चांदी का दाम 97,000 रुपये पर कारोबार कर रही है।

क्या अभी गोल्ड में निवेश का है बेस्ट टाइम या करें इंतजार

22 अप्रैल को जब सोना 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा था, तब यह अपने उच्चतम भाव पर था। लेकिन उसके बाद से इसमें लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और अब इसका भाव करीब 95,000 रुपये पर आ चुका है। ऐसे में बहुत लोग सोच रहे हैं कि क्या अब सोने में निवेश करने का सही मौका है या थोड़ा और इंतजार करना चाहिए। जानकारों का मानना है कि अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो यह गिरावट एक अच्छा मौका हो सकता है, लेकिन छोटे समय के लिए खरीदने वालों को थोड़ी और सावधानी बरतनी चाहिए।

दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें