Gold Rate Today: आज 7 मई 2025 को सोने का भाव 1,000 रुपये तक महंगा हुआ है। बीते एक हफ्ते में सोने के भाव में 3,500 रुपये तक की जो गिरावट देखने के मिली थी, अब उसमें रिकवरी आ रही है। सोने का भाव 1,00,000 रुपये पर पहुंचने में बस थोड़ा ही दूर है। सोने के भाव ने 22 अप्रैल को 1,00,000 रुपये के स्तर को छुआ था। आज 7 मई को 10 ग्राम सोना 99,000 रुपये के पार है।
दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट
बुधवार 7 मई 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 90,900 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 90,750 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
बुधवार 7 मई 2025 को चांदी का भाव 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। कल की तुलना में चांदी में आज तेजी नजर आ रही है।
क्यों महंगा हो रहा है सोना
सोने की कीमतों में तेजी के पीछे कई वैश्विक और आर्थिक कारण हैं। अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विदेशी दवाओं और फिल्मों पर भारी टैक्स लगाने की घोषणा से वैश्विक व्यापारिक तनाव बढ़ा है, जिससे निवेशकों में डर का माहौल बन गया है और उन्होंने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर रुख किया है। इसके अलावा, रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव जैसे भू-राजनीतिक कारणों ने भी सोने की मांग को बढ़ावा दिया है। डॉलर की कमजोरी ने भी सोने को महंगा बना दिया है क्योंकि डॉलर कमजोर होने पर सोने में निवेश ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अब बाजार की नजर अमेरिका के फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक और उसमें लिए जाने वाले ब्याज दरों से जुड़े फैसले पर टिकी है, जो सोने की कीमतों की दिशा तय कर सकते हैं।
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।