Gold Rate Today: आज शनिवार को लोकल सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में गिरावट रही है। यहां आपको दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, पटना, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में गोल्ड रेट के बारे में बता रहे हैं। दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 66,970 रुपये है। चेन्नई में गोल्ड का रेट सबसे अधिक 66,870 रुपये है। गोल्ड की सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में हैं। एक किलो चांदी का भाव 77,500 रुपये पर है।
