Gold Rate Today: सोना-चांदी हुआ महंगा, जानिये शनिवार 19 जुलाई का गोल्ड रेट

Gold Rate Today: आज शनिवार को सोना 1,00,000 रुपये क ऊपर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में आज सोना 800 रुपये तक महंगा हुआ है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Jul 19, 2025 पर 11:08 AM
Gold Rate: आज सोने के भाव में तेजी आई है।

Gold Rate Today: आज शनिवार को सोना 1,00,000 रुपये क ऊपर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में आज सोना 800 रुपये तक महंगा हुआ है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 91,700 रुपये के पार है। एक किलो चांदी का रेट 1,16,000 रुपये पर है। आज चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। जानिये देश के बड़े शहरों की बुलियन मार्केट में आज का सोने-चांदी का भाव क्या रहा।

सोने के रेट में तेजी के कारण

हाल के दिनों में दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव जैसे रूस पर यूरोपीय संघ के नए प्रतिबंधों और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के चलते निवेशकों ने सोने को एक सुरक्षित विकल्प के रूप में देखा है। जब भी वैश्विक स्तर पर अस्थिरता या अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक शेयर या जोखिम वाले बाजारों की बजाय सोने जैसे स्थिर और सुरक्षित निवेश की ओर रुख करते हैं। इसी मांग में बढ़ोतरी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आई, जिसका असर भारत के स्थानीय बाजारों पर भी पड़ा।


डॉलर की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में गिरावट के कारण भी सोने की कीमतों में उछाल आया है। डॉलर कमजोर होने पर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने की खरीद सस्ती हो जाती है, जिससे वैश्विक मांग बढ़ती है। इसके अलावा, अमेरिकी महंगाई और उपभोक्ता भरोसे से जुड़े आंकड़ों का भी बाजार को इंतजार है। इन सभी कारकों के कारण कल अंतरराष्ट्रीय हाजिर सोना करीब 12 डॉलर बढ़कर 3,351.53 डॉलर प्रति औंस हो गया है, जिसका सीधा असर भारत के सर्राफा बाजारों पर पड़ा है।

देश के बड़े शहरों की बुलियन मार्केट में शनिवार 19 जुलाई 2025 को सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 91,850 1,00,190
चेन्नई 91,700 1,00,040
मुंबई 91,700 1,00,040
कोलकाता 91,700 1,00,040
जयपुर 91,850 1,00,190
नोएडा 91,850 1,00,190
गाजियाबाद  91,850 1,00,190
लखनऊ 91,850 1,00,190
बंगलुरु 91,700 1,00,040
पटना 91,700 1,00,040

भारत में सोने की कीमत को कैसे होती है तय?

अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें तय होती हैं। भारत में सोने का इस्तेमाल सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से होता है, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों पर पड़ता है।

Bank Holiday: आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें 19 जुलाई 2025 का अपडेट, जानें किन रा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।