Credit Cards

Gold Rate Today: सावन के महीने में लगातार सस्ता हो रहा है सोना, जानिये 16 जुलाई को कितनी कम हुई सोने की कीमत

Gold Rate Today: भोलेनाथ के महीने सावन में सोना लगातार सस्ता हो रहा है। सोने का भाव बुधवार 16 जुलाई 2025 को 500 रुपये तक सस्ता हुआ है। देश के बड़े बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोने का भाव 99,400 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 91,000 के ऊपर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Jul 16, 2025 पर 10:23 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: आज सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Rate Today: भोलेनाथ के महीने सावन में सोना लगातार सस्ता हो रहा है। सोने का भाव बुधवार 16 जुलाई 2025 को 500 रुपये तक सस्ता हुआ है। देश के बड़े बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोने का भाव 99,400 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 91,000 के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलो चांदी का रेट 1,14,000 रुपये पर है। चांदी अपने नए पीक से थोड़ा नीचे आई है। जानिये देश के बड़े शहरों की बुलियन मार्केट में आज का सोने-चांदी का भाव क्या रहा।

क्यों आई सोने के भाव में गिरावट

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली को माना जा रहा है। मेहता इक्विटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट राहुल कलंत्री के अनुसार सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। जैसे ही अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ, सोने की कीमतों पर दबाव आ गया और निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।


इसके अलावा वैश्विक स्तर पर निवेशकों की नजर महत्वपूर्ण अमेरिकी मुद्रास्फीति आंकड़ों पर टिकी हुई है, जिसके चलते बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने से आंशिक दूरी बनाकर मुनाफावसूली का रास्ता चुना। इस वजह से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

देश के बड़े शहरों की बुलियन मार्केट में बुधवार 16 जुलाई 2025 को सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 91,150 99,430
चेन्नई 91,000 99,280
मुंबई 91,000 99,280
कोलकाता 91,000 99,280
जयपुर 91,150 99,430
नोएडा 91,150 99,430
गाजियाबाद  91,150 99,430
लखनऊ 91,150 99,430
बंगलुरु 91,000 99,280
पटना 91,000 99,280

भारत में सोने की कीमत को कैसे होती है तय?

अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें तय होती हैं। भारत में सोने का इस्तेमाल सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से होता है, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों पर पड़ता है।

Bank Holiday: कल बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI नें क्यों दी है बुधवार 16 जुलाई की छुट्टी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।