Get App

Gold Rate Today: गोल्ड में देश और विदेश में लौटी तेजी, जानिए आपको क्या करना चाहिए

Gold Rate Today: देश और विदेश दोनों में सोने की कीमतों में उछाल दिखा। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी का असर गोल्ड की कीमतों पर पड़ा। स्पॉट गोल्ड 0.2 फीसदी चढ़कर 3,330.99 डॉलर प्रति औंस पर था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.3 फीसदी की मजबूती के साथ 3,345 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 25, 2025 पर 1:44 PM
Gold Rate Today: गोल्ड में देश और विदेश में लौटी तेजी, जानिए आपको क्या करना चाहिए
इंडिया में भी गोल्ड में तेजी देखने को मिली। कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स दोपहर में 0.37 फीसदी यानी 357 रुयये चढ़कर 97,380 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था।

गोल्ड में 25 जून को तेजी लौट आई। देश और विदेश दोनों में सोने की कीमतों में उछाल दिखा। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी का असर गोल्ड की कीमतों पर पड़ा। स्पॉट गोल्ड 0.2 फीसदी चढ़कर 3,330.99 डॉलर प्रति औंस पर था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.3 फीसदी की मजबूती के साथ 3,345 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। 24 जून को गोल्ड की कीमतें गिरकर दो हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर चली गई थी।

कई दिनों की गिरावट के बाद लौटी तेजी

इधर, इंडिया में भी Gold में तेजी देखने को मिली। कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स दोपहर में 0.37 फीसदी यानी 357 रुयये चढ़कर 97,380 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था। इस साल अप्रैल के आखिर में गोल्ड की कीमतों ने ऊंचाई का रिकॉर्ड बनाया था। तब कीमतें 3,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई थी। लेकिन, उसके बाद गोल्ड की कीमतों पर दबाव दिखा है। ईरान-इजरायल की लड़ाई के दौरान भी गोल्ड में ज्यादा उछाल देखने को नहीं मिला।

डॉलर में कमजोरी से बढ़ी गोल्ड की चमक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें