Get App

Gold Rate Today: क्या सोने में जरूरत से ज्यादा निवेश करना सही है? जानिए एक्सपर्ट का जवाब

इनवेस्टर्स मुश्किल वक्त में फाइनेंशियल एसेट्स से अपने पैसे निकालकर गोल्ड में लगाते हैं, जिससे गोल्ड की कीमतें चढ़ने लगती हैं। इस बार भी हालात कुछ ऐसे दिख रहे हैं। पिछले तीन सालों में रूस-यूक्रेन लड़ाई, इजरायल-फलीस्तीन युद्ध और अमेरिका-यूरोप की इकोनॉमी में सुस्ती देखने को मिली है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 23, 2025 पर 6:20 PM
Gold Rate Today: क्या सोने में जरूरत से ज्यादा निवेश करना सही है?  जानिए एक्सपर्ट का जवाब
आम तौर पर जब स्टॉक मार्केट क्रैश करता है तो पैसा शेयरों से निकलकर अमेरिकी सरकार के बॉन्ड्स में जाता है। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं हो रहा है।

सोने के निवेशकों के लिए 22 अप्रैल लंबे समय तक याद रहेगा। इस तारीख को गोल्ड फ्यूचर्स कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमत 3,500 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई। सोना बीते तीन सालों में करीब दोगुने भाव पर पहुंच गया है। एक चौथाई फीसदी की तेजी तो 2025 में देखने को मिली है। पहले भी जियोपॉलिटिकल टेंशन, इकोनॉमिक स्लोडाउन और युद्ध जैसी स्थितियों में सोने में तेज उछाल देखने को मिला है। सोने की वैल्यू तब बढ़ती है जब दूसरे फाइनेंशियल एसेट्स की वैल्यू घटने का खतरा पैदा होता है।

सोने में तेजी की वजहें

इनवेस्टर्स मुश्किल वक्त में फाइनेंशियल एसेट्स से अपने पैसे निकालकर गोल्ड में लगाते हैं, जिससे Gold की कीमतें चढ़ने लगती हैं। इस बार भी हालात कुछ ऐसे दिख रहे हैं। पिछले तीन सालों में रूस-यूक्रेन लड़ाई, इजरायल-फलीस्तीन युद्ध और अमेरिका-यूरोप की इकोनॉमी में सुस्ती देखने को मिली है। अमेरिका पर बढ़ता कर्ज उसे बड़ी मुश्किल में डाल सकता है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर शुरू करने से हालात और बिगड़ गए हैं। चीन से अमेरिका के रिश्ते बिगड़ गए हैं। उधर, ट्रंप और फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल में टकराव बढ़ा है। इससे दुनियाभर के निवेशकों की चिंता बढ़ी है।

गोल्ड खरीदने का बदला है तरीका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें