Gold- Silver Price: सरकार के सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने से इस फाइनेंशियल ईयर में सोने-चांदी की डिमांड में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज हो सकती है। ये कहना है कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के नेशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता का। उन्होंने कहा कि केंद्र का यह कदम, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कड़े नियमों की अपील के दो दिन बाद आया है उसका मकसद बढ़ते इंपोर्ट बिल और ईरान युद्ध से जुड़े दबाव के बीच फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व पर दबाव कम करना और इनबाउंड शिपमेंट को रोकना है।
