Gold Price Today: आज मई महीने के पहले दिन सोने के भाव देश के ज्यादातर शहरों में फ्लैट रहे। 24 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट में चेन्नई में 100 रुपये तक का बदलाव आया है। बाकि, सभी शहरों में दाम कल के भाव पर ही ट्रेड कर रहे है। हाल ही में मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत और घरेलू फैक्टर्स के कारण गोल्ड अपने पीक से लगातार नीचे गिर रहा है। दिल्ली में एक किलोग्राम गोल्ड का रेट 72,740 रुपये हैं। चांदी का भाव 83,400 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। सिल्वर के भाव में कल की तुलना में आज 500 रुपये की कमी आई है। गोल्ड के साथ सिल्वर में भी करेक्शन नजर आ रहा है।
