घरेलू बाजारों के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट्स में भी शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट है। फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की धीमी गति और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड पर टेंशन कम होने के बाद डॉलर में मजबूती से सोने में गिरावट आई है। रॉयटर्स के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट्स में सोने का हाजिर भाव 0.3 प्रतिशत गिरकर 4,011.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं दिसंबर में डिलीवरी वाला यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.1 प्रतिशत बढ़कर 4,021.20 डॉलर प्रति औंस हो गया।
