Gold Silver Price Today: आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई। सोने का भाव बुलियन मार्केट में 53300 रुपये के नीचे आ गया। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का रेट 318 रुपये गिर गया। कल सोने का भाव 53,603 रुपये पर बंद हुआ था। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 53,285 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 53503 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 318 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 53,072 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 48,809 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 39,964 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 31,172 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 69,881 रुपये रहा। चांदी का पिछली बार दाम 70109 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी में 228 रुपये की गिरावट आई।