Gold Silver Price Today 1 March 2023: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के दाम में तेजी रही। 10 ग्राम सोने का भाव 56,000 रुपये के ऊपर आ गया। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 535 रुपये चढ़कर 56,085 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कल मंगलवार को 10 ग्राम सोने का भाव 55,550 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में भी तेजी रही। सिल्वर का रेट 1400 रुपये चढ़कर 64,407 रुपये पर आ गया है।
