Gold Price: मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार बढ़ाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 522 रुपये की तेजी के साथ 89,702 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रेक्ट की कीमत 522 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 89,702 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 26,177 लॉट का कारोबार हुआ।
