Gold Silver Price Today 22nd February 2023: आज हफ्ते के दूसरे दिन बुधवार को सोने के दाम में मामूली तेजी देखने को मिली। 10 ग्राम सोने का भाव 56,500 रुपये के नीचे ही कारोबार कर रहा है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 72 रुपये चढ़कर 56,456 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कल 10 ग्राम सोने का भाव 56,384 रुपये पर बंद हुआ। चांदी के भाव में आज मामूली बढ़त रही। सिल्वर का रेट 80 रुपये चढ़कर 65,850 रुपये पर आ गया है।
