Gold Silver Price Today 3rd October 2022: नवरात्रि के आठवें यानी अष्टमी के दिन ज्वैलरी बाजार में सोने चांदी में मामूली तेजी आई। सोने का भाव बुलियन मार्केट में 50,300 के पार ही चल रहा है। स्पॉट मार्केट में गोल्ड में सुबह 89 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी रही और शाम में वही तेजी 85 रुपये रह गई। वहीं, चांदी में शाम को 979 रुपये महंगी हो गई। आज गोल्ड 50,387 रुपये 10 ग्राम पर बंद हुआ। एक्सपर्ट ग्राहकों को गोल्ड ज्वैलरी खरीदने के लिए रूकने की सलाह दे रहे हैं। अगर एक्सपर्ट की माने तो सोना दिवाली तक 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेन्ज में आ सकता है। ऐसे में जिन निवेशकों या ज्वैलरी बायर्स ने कीमतों के कारण नवरात्रि में गोल्ड नहीं खरीदा है, उन्हें एक अच्छी कीमत दिवाली के आसपास देखने को मिल सकती है।
एक्सपर्ट ने दी रूकने की सलाह
इक्वल इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर विजय कुमार गाबा ने गोल्ड को लेकर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें टूटी हैं। नेगेटिव सेंटीमेंट जैसे महंगाई के चार दशक के हाई पर पहुंचने, रूस-यूक्रेन युद्ध, चाइना सी में टेंशन, बड़े स्तर पर करेंसी की प्रिंटिंग के बाद भी कीमतें कम हुई हैं, जबकि ऐसे समय में कीमतें तेजी से बढ़ती है। उन्होंने कहा कि आने वाले एक से 2 महीने में 8 से 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिल सकती है।
IBJA पर आज 3 अक्टूबर का शाम का रेट
ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी के ग्राहकों को सलाह दी कि अगर बायर्स गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उन्हें महीने के अंत या नवंबर तक इंतजार करना चाहिए। तब गोल्ड का रेट 48,000 रुपये तक आ सकता है।
IBJA पर आज 3 अक्टूबर का सुबह का रेट