Gold Silver Price Today 27 October 2022: दिवाली के बाद सोने-चांदी के भाव में थोड़ी हलचल नजर आ रही है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 50,800 रुपये के आसपास आ गया है। आज 10 ग्राम सोने का भाव 40 रुपये महंगा होकर 50,791 रुपये पर आ गया। गोल्ड अभी भी अपने पीक से 6,000 रुपये कम रेट पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 46,525 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
