Gold Silver Price Today 16th February 2023: आज हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने के दाम में गिरावट आई है। 10 ग्राम सोने का भाव 56,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 135 रुपये गिरकर 56,343 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कल बुधवार को 10 ग्राम सोने का भाव 56,478 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में तेजी रही। सिल्वर का रेट 63 रुपये चढ़कर 65,474 रुपये पर आ गया है।
56,000 रुपये के करीब आया सोना
गोल्ड 56,343 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 124 रुपये गिरकर 51,610 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर चेक कर लें।
IBJA पर सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल बुधवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने का भाव
गोल्ड के भाव में जारी रह सकती है तेजी
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। गोल्ड हाल में 59,000 रुपये के करीब आ गया था लेकिन हाल फिलहाल में इसमें करेक्शन आया है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है।