Get App

Gold Silver Prices Crash: रिकॉर्ड हाई से 11% फिसला सोना, चांदी 16% तक टूटी; जानिए गिरावट के 5 बड़े कारण

Gold Silver Prices Crash: सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर से 11% और 16% गिर चुकी हैं। इसके पीछे 5 बड़े कारण जिम्मेदार हैं। जानिए डिटेल।

Suneel Kumarअपडेटेड Oct 28, 2025 पर 3:09 PM
Gold Silver Prices Crash: रिकॉर्ड हाई से 11% फिसला सोना, चांदी 16% तक टूटी; जानिए गिरावट के 5 बड़े कारण
24 कैरेट सोना इस वक्त MCX पर करीब ₹1.18 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।

Gold Silver Prices Crash: कई महीनों की जोरदार तेजी के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 11% गिर चुका है। वहीं, चांदी भी अपने उच्च स्तर से 16% से ज्यादा टूट चुकी है। भारत में भी दोनों कीमती धातुओं के दाम में बड़ी गिरावट आई है।

किस वजह से गिर रहे सोने-चांदी के दाम

सेफ-हेवन की मांग घटी: अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव कम होने के बाद निवेशक अब सोना-चांदी जैसी सुरक्षित एसेट से पैसा निकालकर शेयर बाजार और अन्य जोखिम वाले निवेशों में जा रहे हैं।

डॉलर की मजबूती: अमेरिकी डॉलर फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग से पहले और अमेरिकी कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजों के चलते और मजबूत हुआ है। डॉलर के मजबूत होने से सोना और चांदी अन्य मुद्राओं में महंगे हो जाते हैं, जिससे ग्लोबल डिमांड घटती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें