Gold Silver Price Today 15th December 2022: सोने में लगातार चल रही तेजी पर आज ब्रेक लग गया। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 54,046 रुपये पर आ गया। आज इसमें 340 रुपये की गिरावट आई। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का भाव 802 रुपये कम होकर 66,846 पर आ गया। अगर आपके घर में भी शादी है और गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप पहले आज का सोने का रेट देख लें।
