Get App

Gold Silver Price: रिकॉर्ड हाई पर गोल्ड, 57,000 को पार कर गया सोने का भाव

Gold Silver Price Today 20th January 2023: ज्वैलरी बाजार में आज सोने का भाव नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। सोने का भाव आज 57,000 रुपये के लेवल को पार गया। 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट कल गुरुवार को 56,670 रुपये पर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2023 पर 5:54 PM
Gold Silver Price: रिकॉर्ड हाई पर गोल्ड, 57,000 को पार कर गया सोने का भाव
दिल्ली में सोने का भाव 57,000 रुपये को पार कर गया है।

Gold Silver Price Today 20th January 2023: ज्वैलरी बाजार में आज सोने का भाव नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। सोने का भाव आज 57,000 रुपये के लेवल को पार गया। 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट कल गुरुवार को 56,670 रुपये पर बंद हुआ। आज इसमें 380 रुपये की तेजी आई और दाम 57,050 रुपये पर पहुंच गया। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज 20 जनवरी 2023 का रेट जरूर जान लें।

नये पीक पर आया गोल्ड

गोल्ड 57,000 रुपये के नये पीक पर पहुंच गया है। बीते 3 दिनों में गोल्ड में करेक्शन आया था लेकिन आज इसमें तेजी आई। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 348 रुपये की तेजी आई और आज ये 57,050 रुपये पर बंद हुआ।

IBJA पर आज 20 जनवरी की सुबह सोने-चांदी का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें