Gold Silver Price Today 27th December 2022: सोने और चांदी के भाव में लगातार तेजी जारी है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 54,550 रुपये पर आ गया। आज इसमें 164 रुपये की तेजी आई। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का भाव 717 रुपये बढ़कर 68,470 रुपये पर आ गया। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी वर-वधू के लिए गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप पहले आज का सोने का रेट जान लें।
