दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली के बिजली ग्राहकों के लिए BSES डिस्कॉम्स (BRPL और BYPL) ने एक शानदार स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत आप अपने पुराने एयर-कंडीशनर (AC) और सीलिंग फैन को एक्सचेंज करके 63% तक की छूट पर नए एनर्जी एफिशिएंट AC और BLDC फैन खरीद सकते हैं। BSES राजधानी ने जानकारी दी है कि यह स्कीम 10 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी। इस स्कीम के लिए एक डॉक्यूमेंट भी जारी किया गया है, जिसमें AC और फैन के रेट, छूट और एक्सचेंज वैल्यू की पूरी जानकारी दी गई है।
