Google ने इंडिया में लॉन्च किया डिजिटल वॉलेट, जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा

Google digital wallet: Google ने सबसे पहले गूगल अपना वॉलेट अमेरिका में 2011 में लॉन्च किया था। फिर 2022 में इसकी ब्रांडिंग की गई। यह इंडिया में लॉन्च वॉलेट से अलग है। इंडिया में लॉन्च वॉलेट पर पेमेंट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके जरिए फ्लाइट बोर्डिंग पास, मूवी टिकट, इवेंट्स के टिकट, कुछ शहरों में मेट्रो टिकट्स एक्सेस किए जा सकेंगे

अपडेटेड May 09, 2024 पर 12:21 PM
Story continues below Advertisement
Google ने बताया है कि उसने अपने वॉलेट के लिए इंडिया में टॉप 20 ब्रांड्स से समझौते किए हैं। इनमें PVR और INOX, Air India, Indigo, Flipkart, Pine Labs, Kochi Metro, Abhibus शामिल हैं।

गूगल ने अपना डिजिटल वॉलेट इंडिया में लॉन्च कर दिया है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि उसका वॉलेट ऐप लोगों की जिदंगी को आसान बनाएगा। यूजर्स इसकी मदद से फ्लाइट बोर्डिंग पास, सिनेमा के टिकट, इवेंट्स के टिकट, बस टिकट, मेट्रो टिकट को एक्सेस कर सकेंगे। ऐसे में यूजर्स को फिजिकल फॉर्म में टिकट रखने की जरूरत नहीं रह जाएगी। साथ ही टिकट गुम होने का डर नहीं नहीं रह जाएगा। गूगल ने इसके लिए एक दर्जन से ज्यादा कंपनियों से समझौता किया है। अमेरिका सहित कई देशों में गूगल का यह वॉलेट पहले मौजूद हैं।

गूगल ने कई ब्रांड्स से मिलाया हाथ

Google ने बताया है कि उसने अपने वॉलेट के लिए इंडिया में टॉप 20 ब्रांड्स से समझौते किए हैं। इनमें PVR और INOX, Air India, Indigo, Flipkart, Pine Labs, Kochi Metro, Abhibus  शामिल हैं। गूगल ने कॉर्पोरेट बैजेज के लिए भी कुछ कंपनियों से समझौता किए हैं। इससे उन कंपनियों के एंप्लॉयीज सीधे उनके स्मार्टफोन में उपलब्ध होंगे। यूजर्स बारकोड और क्यूआर कोड की मदद से नए पासेज भी वॉलेट में क्रिएट कर सकेंगे।


जीमेल की कई जानकारियां भी वॉलेट पर मिलेंगी

गूगल वॉलेट आसानी से यूजर के जीमेल से सिंक्रोनाइज हो जाएगा। इससे जीमेल की कई तरह की जानकारियां वॉलेट में भी उपलब्ध हो जाएंगी। इनमें मूवी बुकिंग्स और ट्रेन रिजर्वेशन जैसी जानकारियां शामिल होंगे। यूजर्स को यह समझ लेना जरूरी है कि गूगल वॉलेट और गूगल पे दोनों अलग-अलग ऐप हैं। दोनों अलग-अलग तरह की सुविधाएं ऑफ करते हैं। Google Pay यूजर की पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी जरूरतें पूरी करता है। इसके जरिए यूजर पेमेंट करता है। Google Wallet का इस्तेमाल पेमेंट के लिए नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: HDFC Ergo ने अपनी हेल्थ पॉलिसी के तीन वेरिएंट्स वापस लिए, जानिए मौजूदा ग्राहकों के लिए क्या विकल्प है

गूगल ने 2011 में अमेरिका में लॉन्च किया था वॉलेट

गूगल के एग्जिक्यूटिव राम पापातला ने कहा कि कई तरह के सॉल्यूशन ऑफर करने के लिए हमने इंडिया के टॉप ब्रांड्स से हाथ मिलाया है। इससे यूजर्स को रोजमर्रा की अपनी जरूरतें पूरी करने में आसानी होगी। वे बोर्डिंग पासेज, लॉयल्टी कार्ड्स और इवेंट्स के टिकट आसानी से एक्सेस कर सकेंगे। गूगल ने अपना वॉलेट अमेरिका में 2011 में लॉन्च किया था। इस पेमेंट ऐप के रूप में लॉन्च किया गया था। 2022 में दोबारा डिजिटल वॉलेट ऐप के रूप में इसकी ब्रांडिंग की गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।