Government Employees: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। महंगाई भत्ता बढ़ाने से पहले मोदी सरकार ने सरकारी अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब केंद्र सरकार के अधिकारी 1.3 लाख रुपये तक के मोबाइल, लैपटॉप या इसी तरह के डिवाइस के लिए एलिजिबल होंगे। ये डिवाइस कर्मचारी 4 साल के बाद अपने पर्सनल इस्तेमाल के लिए रख सकते हैं। फाइनेंस मिनिस्ट्री के व्यय विभाग (Department of Expenditure) ने ऑफिस मेमोरेंडम के जरिये गाइडलाइन जारी कर दी हैं।
