GST : हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंश के प्रीमियम पर GST से राहत मिल सकती है। राजस्थान में 21 और 22 दिसंबर होने वाली GST काउंसिल की बैठक में इस पर फैसला आ सकता है। GST काउंसिल की बैठक के पूरे एजेंडा के बारे में बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि बीमा प्रीमियम की GST पर राहत संभव है। जलद ही हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर GST से राहत मिल सकती है। सीनियर सिटीजन के लिए GST पूरी तरह से माफ हो सकता है। सभी के लिए 5 लाख रुपए तक के कवरेज पर GST माफ हो सकता है। टर्म और ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस पर GST हटाने की सिफारिश की गई है। इस पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने अपनी रिपोर्ट GST काउंसिल को भेजी है। बता दें कि अभी हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमीयम पर 18 फीसदी GST लगता है।
