Get App

क्या इंश्योरेंस कंपनी ने हेल्थ पॉलिसी का आपका दावा खारिज कर दिया है? जानिए आपके लिए क्या रास्ते हैं

इंश्योरेंस कपनियों के खिलाफ पॉलिसीहोल्डर्स की शिकायतों में उछाल आया है। 2020-21 के मुकाबले 2021-22 में शिकायतें करीब 34 फीसदी बढ़ गईं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 09, 2022 पर 4:51 PM
क्या इंश्योरेंस कंपनी ने हेल्थ पॉलिसी का आपका दावा खारिज कर दिया है? जानिए आपके लिए क्या रास्ते हैं
अगर कोई इंश्योरेंस कंपनी आपका दावा खारिज कर देती है तो इसका मतलब यह नहीं कि आपके लिए सभी दरवाजे बंद हो गए हैं।

इंश्योरेंस कपनियों के खिलाफ पॉलिसीहोल्डर्स की शिकायतें बढ़ रही हैं। 2020-21 के मुकाबले 2021-22 में शिकायतें करीब 34 फीसदी बढ़ गईं। मुंबई में इंश्योरेंस ओम्बड्समैन के ऑफिस की तरफ से जारी डेटा से यह जानकारी मिली है।

शिकायतें बढ़ने में कोरोना की महामारी का बड़ा हाथ

2021-22 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, 2019-20 में कुल 2,298 शिकायतें हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़ी मिली थीं। 2020-21 में यह बढ़कर 2,448 हो गईं। 2021-22 में संख्या बढ़कर 3,276 पर पहुंच गई। इनमें कोविड-19 और नॉन-कोविड-19 के दावों को अलग-अलग नहीं किया गया है। लेकिन, सबसे ज्यादा उछाल आंकड़ों में तब आया जब मुंबई सहित देश के ज्यादातर इलाकों में कोरोना की महामारी चरम पर थी।

मुंबई और गोवा के लिए इंश्योरेंस ओमबड्समैन भरत कुमार पंडया ने कहा, "कोविड-19 से जुड़े ज्यादातर मामलों में हॉस्पिटलाइजेशन क्लेम्स का आंशिक सेटलमेंट शामिल है। उसके बाद ऐसे मामले हैं, जिनमें क्लेम पूरी तरह खारिज कर दिए गए। इसकी वजह यह थी कि रोगी की स्थिति ऐसी थी, जिसमें हॉस्पिटलाइजेशन की जरूरत नहीं थी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें