HDFC Bank ने दिया झटका, 1 दिसंबर से नहीं उठा पाएंगे क्रेडिट कार्ड की इस खास सर्विस का फायदा

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने कहा कि उसने अपने Regalia क्रेडिट कार्ड के लिए कुछ नियमों में बदलाव किया है। ये नियम कार्ड के लाउंज इस्तेमाल को लेकर है। 1 दिसंबर से लाउंज एक्सेस पाने के लिए कुछ शर्तों को पूरा होना जरूरी है

अपडेटेड Nov 02, 2023 पर 11:05 AM
Story continues below Advertisement
HDFC Bank ने अपने Regalia क्रेडिट कार्ड के कुछ नियमों में बदलाव किया है।

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने Regalia क्रेडिट कार्ड के कुछ नियमों में बदलाव किया है। ये नियम कार्ड के लाउंज इस्तेमाल को लेकर है। 1 दिसंबर से लाउंज एक्सेस पाने के लिए कुछ शर्तों को पूरा होना जरूरी है। अब कोई भी Regalia क्रेडिट कार्ड खर्च के आधार पर ही लाउंज एक्सेस कर पाएगा। लाउंज का एक्सेस लेने के लिए क्रेडिट कार्ड यूजर्स को एक कैलेंडर तिमाही (जनवरी-मार्च, अप्रैल-जून, जुलाई-सितंबर, अक्टूबर-दिसंबर) में 1 लाख रुपये या अधिक खर्च करना होगा। यानी, अगर किसी तिमारी में एक लाख रुपये का ट्रांजेक्शन करके ही लाउंज का इस्तेमाल कर पाओगे।

बैंक ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि 1 दिसंबर 2023 से भारत के अंदर और बाहर लाउंज एक्सेस Regalia फर्स्ट कार्ड पर नहीं ले पाएंगे। कस्टमर को स्मार्ट बाय पेज और लाउंज बेनेफिट पेज पर जाकर लाउंज वाउचर का क्लेम लेना होगा। तभी वह इसका फायदा उठा पाएंगे। बैंक ने कहा कि जब कस्टमर खर्च के नियम को पूरा करेंगे, तभी वह कार्ड पर लाउंज एक्सेस को ले सकेंगे। एक तिमाही में 2 बार ही लाउंज बेनेफिट उठा पाएंगे।

इन बातों का भी ध्यान रखना होगा

भारत के अंदर एयरपोर्ट पर लाउंज एक्सेस


वीजा या मास्टरकार्ड Regalia फर्स्ट क्रेडिट कार्ड पर एक साल में 8 कॉम्पलिमेंटरी लाउंज एक्सेस मिलेगा। यूजर्स को Regalia फर्स्ट क्रेडिट कार्ड को लाउंज एक्सेस के लिए स्वाइप कराना होगा। अगर आप तय लिमिट के बाद भी लाउंज एक्सेस लेते हैं तो उसका चार्ज आपको चुकाना होगा। लाउंज एक्सेस के समय 2 रुपये ट्रांजेक्शन फीस ली जाएगी। मास्टरकार्ड ग्राहकों के कार्ड से 25 रुपये काट लिए जाएंगे लेकिन ये बाद में रिवर्स हो जाएगा।

Hot Stocks Today : करूर वैश्य बैंक, IOC और Birlasoft के स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म में हो सकती है 11% तक कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।