HDFC बैंक के करोड़ों ग्राहकों को लगेगा झटका! 1 अगस्त से क्रेडिट कार्ड के बदल जाएंगे ये नियम

HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी के करोड़ों ग्राहकों को झटका लग सकता है। बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव कर दिया है। ये नए नियम 1 अगस्त 2024 से लागू होंगे। यानी, 2 दिनों में क्रेडिट कार्ड के जरिये पेमेंट करना महंगा साबित हो सकता है।

अपडेटेड Jul 29, 2024 पर 4:28 PM
Story continues below Advertisement
HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी के करोड़ों ग्राहकों को झटका लग सकता है।

HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी के करोड़ों ग्राहकों को झटका लग सकता है। बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव कर दिया है। ये नए नियम 1 अगस्त 2024 से लागू होंगे। यानी, 2 दिनों में क्रेडिट कार्ड के जरिये पेमेंट करना महंगा साबित हो सकता है। एचडीएफसी बैंक के ये बदलाव आपके क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर असर डाल सकते हैं। अपने ट्रांजेक्शन को ध्यान से प्लान करें और अनावश्यक चार्ज से बचें। यहां जानें पूरे नियम।

किराये का ट्रांजेक्शन

प्लेटफॉर्म्स: CRED, Cheq, MobiKwik, Freecharge और अन्य ऐसी सर्विस का उपयोग करने पर।

नया चार्ज: ट्रांजेक्शन अमाउंट पर 1% चार्ज लगेगा, जो प्रति ट्रांजेक्शन ₹3000 तक सीमित होगा।


फ्यूल ट्रांजेक्शन

₹15,000 से कम: कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं।

₹15,000 से अधिक: पूरी राशि पर 1% चार्ज, जो प्रति ट्रांजेक्शन ₹3,000 तक सीमित होगा।

यूटिलिटी ट्रांजेक्शन

₹50,000 से कम: कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं।

₹50,000 से अधिक: पूरी राशि पर 1% चार्ज, जो प्रति ट्रांजेक्शन ₹3,000 तक सीमित होगा।

बीमा ट्रांजेक्शन: इस चार्ज से मुक्त है।

एजुकेशनल ट्रांजेक्शन

सीधे पेमेंट: कॉलेज या स्कूल की वेबसाइटों या उनकी पीओएस मशीनों के माध्यम से किए गए पेमेंट चार्ज-मुक्त।

थर्ड पार्टी ऐप्स: CRED, Cheq, MobiKwik और अन्य ऐप्स के माध्यम से किए गए ट्रांजेक्शन पर 1% चार्ज, प्रति ट्रांजेक्शन ₹3,000 तक सीमित।

अंतर्राष्ट्रीय एजुकेशनल पेमेंट: इस चार्ज से बाहर।

अंतर्राष्ट्रीय/क्रॉस करेंसी ट्रांजेक्शन

नया चार्ज: सभी अंतरराष्ट्रीय या क्रॉस करेंसी ट्रांजेक्शन पर 3.5% मार्कअप चार्ज।

देर से पेमेंट चार्ज

₹100 से ₹1,300 तक की बैलेंस अमाउंटके आधार पर रिवाइज।

ईएमआई प्रोसेसिंग चार्ज

नया चार्ज: ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर पर ईजी-ईएमआई विकल्प का लाभ उठाने पर ₹299 तक प्रोसेसिंग चार्ज।

अन्य बदलाव

टाटा न्यू इन्फिनिटी और टाटा न्यू प्लस क्रेडिट कार्ड: 1 अगस्त 2024 से, इन कार्ड्स के उपयोगकर्ताओं को टाटा न्यू यूपीआई आईडी का उपयोग करके किए गए योग्य यूपीआई ट्रांजेक्शन पर 1.5% न्यूकॉइन्स मिलेंगे।

प्रॉपर्टी के लॉन्ग टर्म कैपिटस गेंस पर इंडेक्सेशन खत्म होने से बेहतर रिटर्न हासिल करने में मिलेगी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।