HDFC Bank Infinia मेटल क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड नियम बदले, जानिये डिटेल्स
HDFC Bank Credit Card: क्या आपर HDFC Bank Infinia मेटल क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं? एचडीएफसी बैंक ने 1 फरवरी 2026 से इस प्रीमियम कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट रिडेम्पशन नियमों में बदलाव कर दिया है
HDFC Bank Credit Card: क्या आपर HDFC Bank Infinia मेटल क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं?
HDFC Bank Credit Card: क्या आपर HDFC Bank Infinia मेटल क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं? एचडीएफसी बैंक ने 1 फरवरी 2026 से इस प्रीमियम कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट रिडेम्पशन नियमों में बदलाव कर दिया है। यह बदलाव सीधे तौर पर उन ग्राहकों को प्रभावित करेगा जो फ्लाइट बुकिंग, होटल, Apple प्रोडक्ट्स या तनिष्क वाउचर के लिए रिवॉर्ड प्वाइंट्स का इस्तेमाल करते हैं।
अब महीने में कितनी बार रिवॉर्ड रिडीम कर पाएंगे?
HDFC Bank के मुताबिक 1 फरवरी 2026 से Infinia क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट्स अधिकतम 5 बार मंथली रिडीम किए जा सकेंगे। पहले इसे 3 बार करने की बात सामने आई थी, लेकिन बैंक ने इसमें रिवीजन करते हुए फिर से 5 बार की लिमिट तय कर दी है। इससे हाई-स्पेंड करने वाले कार्डधारकों को थोड़ी राहत मिलेगी।
कैसे मिलते हैं रिवॉर्ड प्वाइंट्स?
Infinia कार्ड पर हर 150 रुपये खर्च करने पर 5 रिवॉर्ड प्वाइंट्स मिलते हैं। अगर आप SmartBuy प्लेटफॉर्म से खरीदारी करते हैं, तो आपको 10 गुना तक रिवॉर्ड प्वाइंट्स मिल सकते हैं। यही वजह है कि यह कार्ड ट्रैवल और प्रीमियम शॉपिंग के लिए काफी पसंद किया जाता है।
रिडेम्पशन की लिमिट क्या है?
एक स्टेटमेंट साइकल में रिवॉर्ड प्वाइंट्स से अधिकतम 2 लाख रुपये तक की वैल्यू रिडीम की जा सकती है।
फ्लाइट, होटल बुकिंग और एयरमाइल्स के लिए 1.5 लाख रुपये मंथली तक की लिमिट है।
Apple प्रोडक्ट्स और तनिष्क वाउचर पर कुल बिल का 70% तक रिवॉर्ड प्वाइंट्स से पेमेंट किया जा सकता है। बाकी रकम कार्ड से देनी होगी।
हर महीने 50,000 रिवॉर्ड प्वाइंट्स तक ही स्टेटमेंट बैलेंस के खिलाफ रिडीम किए जा सकते हैं।
रिवॉर्ड प्वाइंट्स की वैल्यू कहां कितनी?
Apple प्रोडक्ट्स और तनिष्क वाउचर (SmartBuy से): 1 रुपये प्रति प्वाइंट
फ्लाइट और होटल बुकिंग: 1 रुपये प्रति प्वाइंट
एयरमाइल्स कन्वर्जन: 1 प्वाइंट = 1 एयरमाइल तक
अन्य प्रोडक्ट्स और वाउचर: 50 पैसे तक
स्टेटमेंट बैलेंस पर कैशबैक: 30 पैसे तक
एक जरूरी चेतावनी
अगर आपका Infinia क्रेडिट कार्ड 365 दिनों तक इस्तेमाल नहीं किया गया, तो उस पर जमा हुए सभी रिवॉर्ड प्वाइंट्स खत्म (नलिफाई) कर दिए जाएंगे। इसलिए कार्ड का समय-समय पर इस्तेमाल जरूरी है।
Infinia मेटल कार्ड क्या है और किसे मिलता है?
Infinia मेटल कार्ड एक प्रीमियम और इनवाइट-ओनली क्रेडिट कार्ड है। यह आमतौर पर चुनिंदा हाई-इनकम और हाई-स्पेंडिंग ग्राहकों को ही ऑफर किया जाता है।
जॉइनिंग फीस: 12,500 रुपये + टैक्स
सालाना रिन्यूअल फीस: 12,500 रुपये + टैक्स
वेलकम बेनिफिट: कार्ड एक्टिवेशन पर 12,500 रिवॉर्ड प्वाइंट्स
कंज्यूमर के लिए क्या मतलब?
अगर आप अक्सर ट्रैवल करते हैं, Apple या ज्वेलरी पर खर्च करते हैं, तो यह कार्ड अब भी फायदेमंद है। हालांकि, रिडेम्पशन की मंथली लिमिट और कैप को समझकर ही खर्च और रिवॉर्ड प्लानिंग करना बेहतर रहेगा।